PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गुरुद्वारा साहिब में सिखों की आस्था से किया खिलवाड़, की गई शराब और कबाब पार्टी, फिर किया डांस,

punjab-amritsar-shri-kartarpur-sahib-pmu-pakistan-party-dispute-manjinder-singh-sirsa-demand-sikh-ceo-bjp-sikh-leader-ceo-sayed-abu-bakar-qureshi

PTB Shocking न्यूज़ अमृतसर : पाकिस्तान के नारोवाल स्थित श्री करतारपुर साहिब परिसर में हुई नॉनवेज और डांस पार्टी पर विवाद गर्माता जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर सिख की नियुक्ति की मांग उठने लगी है। भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्पष्ट किया कि वे पहले ही इसके खिलाफ थे और आपत्ति भी उठाई गई थी।

.

.

मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर लिखा- हमने 2021 में PMU करतारपुर कॉरिडोर के सीईओ के रूप में एक गैर-सिख व्यक्ति की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। चूंकि प्रबंधन बोर्ड को सिख मर्यादा का कोई ज्ञान नहीं है, हमें डर था कि गुरुद्वारा परिसर में ईशनिंदा वाली हरकतें हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा डर सच में तब बदल गया जब सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी का करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने और मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ।

.

punjab-amritsar-shri-kartarpur-sahib-pmu-pakistan-party-dispute-manjinder-singh-sirsa-demand-sikh-ceo-bjp-sikh-leader-ceo-sayed-abu-bakar-qureshi

.

हम मुसलमानों के नेतृत्व वाले इस PMU को तत्काल भंग करने की मांग करते हैं। जिनके कार्यों से दुनिया भर में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पाकिस्तान सरकार को गुरुद्वारा साहिब की कमान किसी सिख संस्था को सौंप देनी चाहिए जो सिखी लोकाचार और सिद्धांतों का पालन करती हो। जुलाई 2022 की एक घटना में PMU करतारपुर साहिब के कर्मचारियों ने मर्यादा को आहत करते हुए श्री करतारपुर साहिब के अंदर डांस किया था। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद सिख काफी आहत हुए थे।

.

.

वहीं, दूसरी घटना नवंबर 2021 की है। जिसमें एक पाकिस्तानी स्वाला लाला ने श्री करतारपुर साहिब में सूटों की मॉडलिंग की थी। इसमें वे बिना सिर ढके परिसर में फोटो शूट करवाती रही और उसे रोका भी नहीं गया। लास्ट में जब विवाद हुआ तो स्वाला लाला ने सार्वजनिक तौर पर इसकी माफी मांगी थी।

.

Latest News