PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

IND vs AUS, ड्रेसिंग रूम में जो कुछ हुआ, कोच राहुल द्रविड़ ने बताई सभी को दास्तां,

ind-vs-aus-world-cup-final-team-india-breaks-down-in-dressing-room-coach-rahul-dravid-told-in-press-conference-world-cup-2023

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। 2013 के बाद से टीम इंडिया ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है और अब यह इंतजार और भी लंबा हो गया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस से लेकर मैदान में मौजूद भारतीय खिलाड़ी सभी मायूस हो गए।

.

.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैदान पर ही सिसक सिसक कर रोने लगे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने संभाला। केवल सिराज ही नहीं बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर अपने आंसुओं को छिपाते दिखे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में ये सभी खुद को रोक नहीं पाए। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को रोते टूटते देख टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खुद को रोक नहीं पाए।

.

.

उन्होंने इस बात जिक्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘हां बिलकुल, वह (रोहित) निराश है। ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी मायूस हैं। ड्रेसिंग रूम में सब इमोशनल थे। एक कोच के तौर पर मेरे लिए इसे देखना बहुत मुश्किल था। मैं जानता हूं कि इन लोगों ने कितनी मेहनत की थी। उनके योगदान और बलिदानों के बारे में मुझे मालूम है।’ उन्होंने आगे कहा, हमने पिछले महीने कितनी मेहनत की, ‘किस तरह का क्रिकेट खेला, यह सबने देखा। यह खेल है और खेल में ऐसा होता है।

.

.

यह हो सकता है कि आज बेहतर टीम जीत गई, लेकिन कल सुबह सूरज निकलेगा और हम अपनी गलतियों से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे, जैसा कि हर कोई करता है। अगर आप खुद को दांव पर नहीं लगाते हैं तो आप महान ऊंचाईयों का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इससे आप नहीं सीख पाएंगे।’ टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सभी ग्रुप मुकाबलों को जीतते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी। यह वही टीम थी जिसने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

.

Latest News