PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. के लीगल लिटरेसी क्लब और पास्ट परफेक्ट क्लब ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया,

legal-literacy-club-and-past-perfect-club-of-hmv-organized-declamation-contest

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में लीगल लिटरेसी क्लब एवं पास्ट प्रफेक्ट क्लब की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समस्त आयोजन अध्यक्ष लिटल लिटरेसी क्लब श्रीमती अलका एवं अध्यक्ष पास्ट प्रफैक्ट क्लब श्रीमती प्रोतिमा के संरक्षण में किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘मेरी माटी मेरा देश’ को समर्पित रहा। जिसमें छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया एवं अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जान्वी, द्वितीय पुरस्कार आँचल, तृतीय पुरस्कार महक एवं सांत्वना पुरस्कार जान्वी एवं रिद्दम ने प्राप्त किया। जजों की भूमिका श्रीमती रितु बजाज, श्रीमती कुलजीत कौर एवं श्रीमती पवन कुमारी ने निभाई।

प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं वास्तव में छात्राओं के सम्पूर्ण विकास में सहायक रहती हैं। जिसमें छात्राएं अपनी प्रतिभा का परिचय देकर सफलता के मार्ग पर अग्रसर होती हैं। उन्होंने आयोजनकर्ता टीम एवं विजित छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest News