PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के Travel Agents के लिए बड़ी ख़बर, पंजाब में कारोबार करना होगा मुश्किल, जाने पूरा मामला,

punjab-haryana-high-court-strict-fake-travel-agents-seeks-answers-punjab-and-haryana-governments

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब में दिन प्रतिदिन Travel Agents की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनमें फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लेकर ना तो पंजाब सरकार कोई सख्त कदम उठा पाई है और ना ही जिला प्रशासन, ऐसे में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में सुनवाई हुई, जिसमें ट्रैवल एजेंटों के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से 12 दिसंबर तक जवाब मांगा है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंट के लिए पंजाब सरकार कोई रेगुलर अथॉरिटी बना रही है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक PIL पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा है की आपने ट्रैवल एजेंट को रजिस्टर करने के लिए कोई कमिश्नर का गठन किया है या नहीं? अगर किया है तो अभी तक क्या इस मामले में काम हुआ है या नहीं,

.

.

आपको बता दें कि 2017 से लेकर 2019 तक पंजाब के अंदर 2140 मामले दर्ज किए गए जो फर्जी ट्रैवल एजेंट के ही खिलाफ थे। वहीं हरियाणा में भी ऐसे कई मामले सामने आए तो इस मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया, जो हाईकोर्ट में 12 दिसंबर तक पंजाब सरकार को देना होगा कि वह पंजाब के अंदर ट्रैवल एजेंट की रोकथाम के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है और क्या इस मामले पर कोई कमीशन बनाने का विचार पंजाब सरकार किया है या नहीं।

.

.

आपको बता दें कि Travel Agents या Immigration Agencies का पंजाब में सबसे बड़ा कारोबार है और आये दिन नए-नए एजेंट अपने ऑफिस खोल रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर के पास ना तो कोई Experience है और ना ही कोई समझ, ज्यादातर नए चेहरे बस इसलिए इस कारोबार में आ रहे हैं ताकि अन्य Travel Agents या Immigration Agencies की तरह वह भी ज्यादा पैसा कमा सकें, लेकिन ज्यादातर को यह नहीं पता कि इसमें उनकी सालों कि जो मेहनत लगी है उसका क्या?

.

.

पंजाब सरकार को चाहिए कि बिना Experience Industry में आने वालों के लिए कानून सख्त किये जाएँ या काम से काम पढ़े-लिखों को ही पंजाब सरकार का मंजूरशुदा लाइसेंस जारी किया जाये। जिसके खिलाफ एक या एक से ज्यादा मुकदमें दर्ज होते हैं और वह अगर सही पाए जाते हैं तो उनको या उनके किसी परिवार को दुबारा लाइसेंस जारी ना किया जाये तो सबसे बेहतर होगा। वहीं अगर किसी ने भी सरकारी मुलाजिम या सीनियर अधिकारी ने लाइसेंस केंसिल हो चुके Travel Agents या Immigration Agencies के अन्य परिवार के नाम पर दुबारा लाइसेंस जारी किया तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त करवाई का प्रावधान होना चाहिए।

.

आपको यह भी बता दें कि पंजाब में ऐसे कई मामले हैं जहां कुछ Travel Agents या Immigration Agencies फर्जी हैं या फिर जिनको जिला प्रशासन द्वारा पंजाब सरकार का मंजूरशुदा लाइसेंस प्राप्त हो चूका है वह लगातार भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फसां कर मोटी ठगी मारते हैं और ऑफिस को ताला लगाकर भाग खड़े होते है या फिर जिला पुलिस के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों को चंद पैसों का लालच देकर अपने ऊपर दर्ज होने वाली FIR से बच जाते हैं और पीड़ित को लगातार राजीनामे के लिए दबाब बनाते हैं। ऐसे ही कई मामले हैं जहां एक लाइसेंस केंसिल होने के बावजूद परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर एक और लाइसेंस जारी कर दिया गया वह भी मोटी सेटिंग के साथ?

.

Latest News

Latest News