PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या की आग की आंच पहुंची पंजाब, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन सील 5’

rajasthan-rajput-karni-sena-national-president-sukhdev-singh-murder-case-lawrence-bishnoi-gang-punjab-police-operation-seal-protest

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : राजस्थान में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के चलते पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या के दोषियों पर कार्रवाई के लिए जगह-जगह संगठन और राजपूत समाज के लोग धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच पंजाब के इंटर स्टेट बॉर्डर पर 135 जगह नाकेबंदी कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन सील 5 चलाया है, जिसके तहत हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से सटे सीमाओं को सील कर दिया है।

.

.

गैंगस्टर्स की एक्टिविटी के मद्देनजर ऑपरेशन सील शुरू कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को पहले ही सुखदेव सिंह की हत्या की साजिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। आशंका जताई जा रही है कि पंजाब के बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य संपत नेहरा ने पूरी साजिश रची थी। संपत नेहरा की तरफ से Ak-47 का इंतजाम करने की भी जानकारी राजस्थान पुलिस को दी गई थी।

.

.

इसी साल फरवरी के महीने में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने राजस्थान पुलिस को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश को लेकर पत्र भेजकर अलर्ट किया था, लेकिन इनपुट होने के बावजूद राजस्थान पुलिस सुखदेव सिंह की सुरक्षा पर खास ध्यान नहीं दिया था। स्पेशल डीजी पंजाब ने डीजीपी राजस्थान को यह पत्र लिखा था। सूचना पर एटीएस डीआईजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को भी पत्र लिखा था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी खुद भी गहलोत सरकार से सुरक्षा की मांग करते रहे।

.

.

आपको यह भी बता दें कि बीते 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोगामेड़ को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई। गोगामेड़ हत्याकांड के बाद आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व सर्व समाज ने जयपुर के साथ ही राजस्थान का आह्वान बंद किया हुआ है। राजधानी जयपुर में संवेदनशील जगहों पर पुलिस जाब्ता लगाया गया है

.

.

.

.

Latest News