PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर में लग्जरी गाड़ियों के गायब होने से फैली सनसनी, पीड़ित ने अखिल नाम के व्यक्ति पर लगाए आरोप, कमिश्नरेट पुलिस के पास पहुंचा मामला,

sensation-spread-over-the-disappearance-of-luxury-vehicles-in-jalandhar-the-victim-accused-a-person-named-akhil-the-case-reached-the-commissionerate-police-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लग्जरी कारों को किराये पर देने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसकी शिकायत एक पीड़ित द्वारा पुलिस कमिश्नर दरबार में दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शेरां नाम के व्यक्ति ने उक्त शिकायत में बताया है कि उसके साथ एक सख्श ने ठगी की है, जिसकी जाँच अब पुलिस के सीनियर अधिकार कर रहे हैं, हालाँकि पुलिस की और से इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शेरां नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि देहात के टैक्सी वाले यानि अखिल वर्मा नामक के व्यक्ति को उन्होंने कुछ दिनों पहले लग्जरी गाड़ियां किराये पर दी थी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार उसे गाड़ियां किराये पर दे चुका है, लेकिन इस बार उसने जब गाड़ियों का किराया नहीं दिया तो वह गाड़ियां लेने के लिए उसके पास पहुंचा तो वह हैरान रह गया। उसे पता चला की उसने उनकी 11 लग्जरी गाड़ियों को आगे बेच दिया हैं।

.

.

वहीं पीड़ित शेरां के मुताबिक आरोपी उक्त व्यक्ति अखिल वर्मा विदेश भाग गया है। पीड़ित ने कहा कि इसमें से कुछ गाड़ियां उन्होंने बरामद कर ली है। पीड़ित ने कहा कि कुछ गाड़ियां जोकि PPR मार्किट में किसी कार बाजार दुकान के पास खड़ी हैं। पीड़ित व्यक्ति शेरां का कहना है कि वह उसके पास गए, लेकिन उक्त दुकानदार ने वह गाड़ियां देने से साफ मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर उक्त दुकानदार की माने तो उसका कहना है कि उसने यह गाड़ियां पैसे देकर खरीदी हैं। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष बीते दिनों एक शिकायत भी दे दी है।

.

.

.

.

.

.

.

Latest News