PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

पंजाब, सुबह-सुबह फिर चली गोलियां, बारात वाली कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा, फैली सनसनी,

punjab-moga-firing-man-opened-fire-on-the-wedding-car-one-injured

.

PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बारात वाली कार के ड्राइवर को 3 लोगों ने गोलियां मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह के रूप में हुई है।

.

.

जानकारी के मुताबिक नवदीप को वाघा पुराना के पास से बारात लेके जानी थी। इसके लिए उसने मोगा में एक दुकान में गाड़ी को सजाया। इस दौरान जैसे ही वह दुकान से गाड़ी लेकर निकला तो 2 लोग उसकी गाड़ी में सवार हो गए। इन लोगों ने उसे कहा कि वह भी शादी में जा रहे हैं।

.

.

नवदीप के मुताबिक वह जब गाड़ी लेकर जा रहा था तो उसके साथ एक बाइक सवार युवक भी चला। इस पर उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस बीच सिंघा वाला गांव के पास उसे गाड़ी में सवार 2 लोगों ने 2 गोलियां मार दी। इसके बाद वह 2 लोग गाड़ी के साथ चल रही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

.

.

इसके बाद घायल ने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने कहा के उसे नवदीप की कॉल आई कि उसे सिंघा वाला के पास गोली मार दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा और नवदीप को गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी इकबाल हुसैन ने कहा कि अभी घायल की हालत नाजुक है। जांच की जा रही है।

.

.

यह भी पढ़ें : इस Immigration Company का ADC ने ट्रैवल एजेंसी का लाइसैंस किया रद्द, आखिर क्यों?

.