PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में लुटेरों ने गन पॉइंट पर आढ़ती से लूटी कार, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-adampur-gun-point-loot-petrol-pump

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते आदमपुर के पास पड़ते गांव उदेसियां में स्थित पेट्रोल पंप पर आए कुछ अज्ञात लुटेरों ने गोलियां चला कर पेट्रोल भरवाने आए एक आढ़ती से उसकी कार छीन ली और फरार होने में कामयाब हो गए।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को अज्ञात लुटेरों ने सुबह करीब 4 बजे के आसपास अंजाम दिया। इस घटना की सारी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि उक्त अज्ञात लुटेरे आढ़ती से मारपीट कर रहे हैं और बाद में उसकी कार को लेकर फरार हो जाते हैं।

.

punjab-jalandhar-adampur-gun-point-loot-petrol-pump

.

मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी आदमपुर सिटी की ओर फरार हुए थे। आरोपी पीड़ित की ब्रेजा कार लूट कर फरार हुए हैं। पीड़ित आढ़ती ने आरोपियों के साथ मुकाबला करने की भी कोशिश की थी। इस दौरान पीड़ित को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। वहीं DSP विजय कुमार की मानें तो मामले की जांच की जा रही है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत आसपास के एरिया में वायरलेस कर दिया गया था। पुलिस ने कुछ ही देर बाद लूटी गई कार बरामद कर ली है। वहीं, कुछ लुटेरों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। थाना आदमपुर की पुलिस पार्टी आरोपियों के पीछे लगी हुई है, जल्द ही इस पुरे घटनाक्रम में बड़ा खुलासा पुलिस कर सकती है।

.

.