PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

पंजाब पुलिस ने किया इस पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड, जाने सनसनीखेज मामला,

punjab-ludhiana-jagraon-illegal-mining-case-inspector-daljit-singh-suspended-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : सतलुज दरिया से रेत के अवैध खनन मामले में लुधियाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिधवा बेट प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गयी है। इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक को छोड़ दिया था।

.

.

डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि हाल ही में माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने सतलुज दरिया से रेत का अवैध खनन कर भरे टिप्पर को काबू कर थाना सिधवा बेट पुलिस के हवाले किया था। लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए टिप्पर को सिधवा बेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने छोड़ दिया।

.

punjab-ludhiana-jagraon-illegal-mining-case-inspector-daljit-singh-suspended-big-news

.

सूचना मिलने के बाद माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी थी। जांच के बाद खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सिधवा बेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

.

.

पंजाब पुलिस विभाग ने थानेदार के खिलाफ अब तक मिली सभी शिकायतों की जांच करने के साथ ही कई पुरानी फाइलों की भी जांच की है। आपको यह भी बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब एक इंस्पेक्टर पद पर तैनात अधिकारी को FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया हो, इससे पहले भी कई अधिकारी रिश्वत कांड में कई बार जेल की हवा खा चुके हैं।

.

.