PTB Big न्यूज़ दिल्ली : सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है। बीएसई सेंसेक्स दिन के हाई से 1300 अंकों के करीब नीचे जा फिसला है। निफ्टी दिन के हाई से 400 अंक नीचे जा लुढ़का है, जबकि मिड कैप इंडेक्स में 1500 अंकों की भारी गिरावट सुबह के हाई से देखी जा रही है।
..
फिलहाल सेंसेक्स 715 अंकों की गिरावट के साथ 71000 के नीचे 79,708 अंकों पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 227 अंकों की गिरावट के साथ 21,343 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान अब तक हो चुका है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 368.60 लाख करोड़ रुपये पर आ गया
. .जो पिछले ट्रेडिंग सत्र में 374.38 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि बीएसई मार्केट कैप 5.78 लाख करोड़ रुपये नीचे आ चुका है। वहीं आपको यह भी बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से ठीक नौ दिन बाद यानी 01 फरवरी 2024 को संसद में अंतरिम बजट 2022 पेश करेंगी। इस अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बाजार में विकास को बढ़ावा देने वाले कई पहलुओं पर दांव लगा सकती हैं।
. . .







































