PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मिजोरम में सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया म्यांमार सेना का विमान हुआ क्रैश, 14 लोग थे सवार,

myanmar-army-plane-crash-mizoram-lengpui-airport

.

PTB Big न्यूज़ मिजोरम : भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मंगलवार (23 जनवरी) को लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ। राजधानी आइजोल के पास स्थित लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का विमान क्रैश हो गया। लेंगपुई एयरपोर्ट आइजोल के पास स्थित एक घरेलू एयरपोर्ट है। सूत्रों ने बताया है कि सैन्य विमान उन सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए म्यांमार से आया था, जो पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पार कर मिजोरम में दाखिल हुए थे।

.

.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम डीजीपी ने कहा, ‘म्यांमार सेना के विमान क्रैश होने की वजह से छह लोग घायल हुए हैं। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.’ शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई चल रही है, जिसकी वजह से सैनिक भागकर मिजोरम के लांग्टलाई जिले में दाखिल हो गए। इन सैनिकों को लेने के लिए विमान भारत में आया था।

.

शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैन्य विमान सेना के जवानों को लेने आया था, जो भारत में मौजूद हैं। लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना तब हुई है, जब असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है, पिछले हफ्ते म्यांमार के 276 सैनिक मिजोरम में घुस आए थे, जिसमें से सोमवार को 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया।

.

.

मिली जानकारी के मुताबिक, म्यांमार एयरफोर्स के विमान लेंगपुई एयरपोर्ट पर आए और इसमें सवार होकर 184 सैनिक अपने देश के रखाइन प्रांत के सित्वे में चले गए। बचे हुए 92 सैनिकों को मंगलवार को म्यांमार भेजा जा रहा है। म्यांमार के सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लांग्टलाई जिले में भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए और असम राइफल्स के पास पहुंचे।

.

म्यांमार सेना के सैनिकों के कैंप पर ‘अराकान आर्मी’ के लड़ाकों के जरिए कब्जा कर लिया गया। इसके बाद वे मिजोरम में आए थे। अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार के सैनिकों को पास असम राइफल्स कैंप्स में ले जाया गया और बाद में उनमें से अधिकांश को लुंगलेई में भेजा गया। एक अधिकारी ने कहा, तब से सैनिक असम राइफल्स की निगरानी में हैं। इन 276 सैनिकों को लेंगपुई एयरपोर्ट से म्यांमार ले जाने के लिए शनिवार और रविवार को आइजोल लाया गया था।

.

.