PTB Crime न्यूज़ बिहार : बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक में लूट हुई है। यहां हथियार के साथ पहुंचे 6 बदमाशों ने बैंक से 90 लाख रुपए की लूट की है। घटना शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की है। बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया और हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया।
. .इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग भी की। हालाकि किसी को गोली नहीं लगी है। सभी लोग सुरक्षित है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को लूट के बारे में सूचना दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे में बंद लोगों को बाहर निकाला। बीच शहर हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
.
.बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने डराने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां से भीड़ को हटाया। बदमाशों ने बैंक से 90 लाख की लूट की है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
. .नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पुलिस बैंककर्मी से भी पूछ्ताछ कर रही है।
. .







































