PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

लाखों स्टूडेंट्स की वित्तीय मदद करने वाले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सतनाम संधू को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी,

chandigarh-university-chancellor-satnam-singh-sandhu-nominated-rajya-sabha-member-indian-government-bjp

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर और एजुकेशनिस्ट सतनाम सिंह संधू को आज मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकित किया गया है। किसान के परिवार से निकले संधू भारत के प्रमुख एजुकेशनिस्ट्स में से एक हैं। भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके नामांकन का स्वागत किया है।

.

.

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सामुदायिक सेवा में उनका समृद्ध कार्य, शिक्षा, इनोवेशन और सीखने के प्रति जुनून राज्यसभा के लिए ताकत का बड़ा स्रोत होगा। सतनाम सिंह संधू की बात करें तो उनका जन्म किसान परिवार में हुआ था। सतनाम सिंह संधू ने 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (CGC) की नींव रख शिक्षा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाया था।

.

.

.

विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान के निर्माण को अपने जीवन का मिशन बनाया और फिर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का गठन किया गया। 2012 में QS विश्व रैंकिंग 2023 में इसे एशिया के निजी यूनिवर्सिटीज में प्रथम स्थान मिला। शुरुआती जीवन में आगे बढ़ने के लिए चांसलर संधू ने कई कठिनाइयों का सामना किया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर संधू युवाओं की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे। उन्होंने क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए लाखों स्टूडेंट्स की वित्तीय सहायता की।

.

.

Latest News