PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

हवन यज्ञ से हुआ एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ,

havan-yajna-performed-at-hmv-collegiate-school-on-the-commencement-of-academic-session-2024-25-of-ssc-2

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी.कॉलेजिएट स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन एसएससी-2 के नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ हवन यज्ञ का आयोजन कर किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आशीर्वाद देना एवं उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा के चरणों में नतमस्तक होते हुए मंत्रोच्चारण और वेदों के माध्यम से वातावरण को पवित्र बनाकर अग्नि में आहूतियां डालकर सर्वमंगल की कामना कर सकारात्मकता का संचार किया गया।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने ऋषि बोध उत्सव के शुभ अवसर पर महान सुधारक और सुधी विद्वान स्वामी दयानंद सरस्वती जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी जी का योगदान अविस्मरणीय है एवं यह दिन शुभ है क्योंकि यह उस ज्ञान का प्रतीक है जो स्वामी जी को शिवरात्रि के दिन प्राप्त हुआ था, जिससे समाज में निराधार अंधविश्वासों के खिलाफ जागृति आई।

.

.

उन्होंने छात्राओं को स्वामी जी के उच्च आदर्शों, मूल्यों और संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करके हमेशा जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने छात्राओं को नव सत्र के शुभारंभ की बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभाषीष दिया। डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्राओं को नवसत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं एवं परिणामों की बधाई देते हुए पूरी लगन व परिश्रम से जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

.

.

श्रीमती अरविंदर बेरी को-कोआर्डिनेटर स्कूल ने छात्राओं को कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने से पहले उद्देश्य की पहचान करें एवं फिर कड़ी मेहनत, अनुशासन व समर्पण से सफलता की मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हों। सुपरिटेंडेंट अकाऊंटस श्री पंकज ज्योति ने छात्राओं को सूर्य के तेज की तरह हमेशा ज्योर्तिमय व प्रकाशवान बने रहने का आशीर्वाद दिया। सुपरिटेंडेंट जनरल श्री लखविंदर सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास की भावना से ओतप्रोत रहते हुए जीवन पथ पर सफलता प्राप्त करने को प्रेरित किया।

.

सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी जी ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए समर्पण की भावना होनी चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सफलता के पथ पर अग्रसर रह सकें। डॉ. ममता डीन वैदिक अध्ययन ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया एवं छात्राओं को अपने जीवन में नकारात्मकता का त्याग करके चिंतन पर बल देने हेतु प्रेरित किया। हवन की समाप्ति डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा सृष्टि के कल्याण हेतु शांतिपाठ से की गई। इस अवसर पर स्कूल सैक्शन के अध्यापक व नान-टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

.