PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब से 5 दिन पहले कनाडा पहुंचा पति, जाकर कर दिया पत्नी का मर्डर, फिर बनाई Video और बनाकर मां को भेजी, जाने पूरा मामला,

punjab-ludhiana-jagraon-wife-balwinder-kaur-resident-of-village-malla-murder-in-canada-husband-jagpreet-singh-alias-raju-arrested

.

PTB Shocking न्यूज़ जगराओं : पंजाब के जगराओं से कनाडा अपनी बेटी से मिलने पहुंचे एक व्यक्ति ने वहां पहुंचने के 5 दिन बाद ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के चाकू भोंक दिया और इस घटना का वीडियो बनाकर अपनी मां को भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कनाडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव मल्ला जगराओं के रूप में हुई है।

.

.

इस मामले में मृतका के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बलविंदर कौर (41) की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पखोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ ​​राजू से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर बेटी पर अत्याचार करने लगे। उन्होंने बताया कि वह 4 बेटियों के पिता हैं, जिसके चलते वह बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके। अगर कार्रवाई करवाते तो फिर बाकी बेटियों की जिंदगी दाव पर लग जाती। इसी कारण वह चुप रहे।

.

punjab-ludhiana-jagraon-wife-balwinder-kaur-resident-of-village-malla-murder-in-canada-husband-jagpreet-singh-alias-raju-arrested

.

उस बेटी के दो बच्चे हरनूरप्रीत कौर और गुरनूर सिंह हैं। हिम्मत सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर ने बेटी हरनूरप्रीत कौर को साल 2020 में आइलेट्स करवाने के बाद कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर अपनी बेटी से मिलने कनाडा गई। इसी बीच दामाद जगप्रीत सिंह बार-बार बलविंदर को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। उसकी जिद के चलते हरनूरप्रीत ने 11 मार्च 2024 को पिता जगप्रीत सिंह को कनाडा बुलाया।

.

.

हिम्मत ने बताया कि कनाडा पहुंचने के 5 दिन बाद ही उसने बलविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जगप्रीत ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और अपनी मां को लुधियाना भेज दिया।यह वीडियो जब उसके बेटे गुरनूर सिंह (18) ने देखा, तो उसने परिजनों को मां की हत्या की जानकारी दी। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

.