PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब DGP IPS गौरव यादव ने लोकसभा चुनावों को लेकर अधिकारीयों को दिए दिशा निर्देश,

punjab-police-fully-prepared-conduct-transparent-fair-and-peaceful-voting-dgp-ips-gaurav-yadav-and-ips-arpit-shukla

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 2024 के मतदान के लिए तरीखों का ऐलान करने के एक दिन बाद, डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस सरहदी राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल डीजीपी गौरव यादव, स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला के साथ हैडक्वार्टर से सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों,

.

.

रेंज एडीजीएसपी, आईजीएसपी, डीआईजीज और सीपीज, एसएसपीज के साथ राज्य में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने संबंधी बातचीत कर रहे थे। पंजाब में आखिरी पड़ाव में 1 जून को वोटें पड़ेंगी। डीजीपी गौरव यादव ने समूह अधिकारियों को आचार संहिता की हर पक्ष से सख्ती के साथ पालना करने और आजाद व निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की सभी हिदायतों तथा दिशा-निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए।

.

.

उन्होंने कहा कि भगौड़ों और पैरोल जम्पर्स को गिरफ्तार करने व गैर-जमानती वारंटों को लागू करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि एसएसपीज और सीपीज को नाजायज शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों की चौकसी के साथ निगरानी करने के लिए भी कहा गया है। डीजीपी ने सीपीज, एसएसपीज को चुनाव आयोग के नियमों की पालना करते हुए लोगों से लाइसैंसी हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

punjab-police-fully-prepared-conduct-transparent-fair-and-peaceful-voting-dgp-ips-gaurav-yadav-and-ips-arpit-shukla

वहीं स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फील्ड अफसरों को पुलिस बल का आडिट करने के लिए कहा गया है और मतदान के दौरान 75 फीसदी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सीपीज, एसएसपीज को पहले ही समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों, बुटलेगरों और नशा तस्करों के यातायात को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सरहदों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है।

.

.

उन्होंने कहा कि राज्य के संवेदनशील जिलों में केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं जिससे आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथसाथ राज्य के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुखद माहौल बनाया जा सके। 25 कंपनियों में सैंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 5, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 15 और इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (ITBP) की 5 कंपनियां शामिल है। स्पैशल डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस अफसरों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश भी भेज दिए गए हैं।

.