PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, वरिष्ठ IAS अधिकारी के घर पर हुई छापेमारी,

punjab-major-action-ed-chandigarh-and-mohali-raid-on-the-house-senior-ias-officer-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहाली में ईडी ने कथित फेमा उल्लंघनों की जांच करते हुए, मुंबई स्थित कैप्रीकॉर्नियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों विजय कुमार शुक्ला और संजय गोस्वामी और उनकी संबंधित संस्थाओं पर पांच शहरों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। ED ने मंगलवार को कहा कि संदिग्ध कंपनियां भारत से बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा भेजने और

.

.

1,800 करोड़ रुपये के संदिग्ध बाहरी राशि भेजने में शामिल हैं। तलाशी के दौरान, एजेंसी ने कंपनी निदेशक के स्थान से एक वॉशिंग मशीन सहित विभिन्न स्थानों पर छिपाई गई 2.54 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है, इसके साथ ही विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं और इसमें शामिल संस्थाओं के 47 बैंक खाते सील कर दिए गए हैं।

.

.

एजेंसी के अनुसार, कैप्रीकॉर्नियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निर्देशकों के परिसरों पर छापेमारी के अलावा, उसने उनकी सहयोगी कंपनियों, लक्ष्मीटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदनी मेटल्स लिमिटेड, स्टावर्ट अलॉयज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भाग्यनगर लिमिटेड के परिसरों साथ जुड़े स्थानों पर भी तलाशी ली। विनायक स्टील्स लिमिटेड, वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, और उनके निदेशक/साझेदार संदीप गर्ग, विनोद केडिया और अन्य।

.

.

.