PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, ICICI बैंक से करीब 8 लाख रूपये लूटने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन को किया गिरफ्तार,

amritsar-icici-bank-looted-with-fake-pistol-took-rs-8-lakh-planned-buy-one-car-bike-police-arrest-3-people

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के तरनतारन रोड पर स्थित आइसीसीआई बैंक में हुई लूट के मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस केस में 3 युवकों गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्तौल और 7,70,000 रुपया भी बरामद हुआ है। आरोपियों से आगे की पूछताछ की का रही, जिससे और भी जानकारियां मिलने की संभावना है। आरोपियों द्वारा पिस्तौल की नोक पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

.

.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक लूट से पहले आरोपियों की तरफ से बैंक की रेकी की गई थी और फिर बाद में योजना के मुताबिक दिनदहाड़े इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी ने घटना के संबंध में बताया, “6 तारीख को दोपहर के समय इस लूट की घटना को पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया गया। जब जांच की तो पता चला कि बैंक में डकैती के बाद आरोपी पैदल भागे थे।

.

.

उन्होंने आगे बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की उम्र करीब 25 से 32 के बीच में है, जिनकी पहचान इंदरजीत सिंह, प्रिंस और सूरज के रूप में हुई है। इस लूट में जो सबसे दिलचस्प बात निकलकर सामने आ रही है वो ये कि आरोपियों के पास से बरामद किए गए पिस्तौल में एक असली और एक नकली है।

.

.

2 आरोपियों ने लूट के बाद कि भी प्लानिंग बनाई थी कि जरूरत का सामान जैसे उन्हें कार-बाइक खरीदनी थी। लूट के बाद आरोपियों ने कुछ खरीदारी भी की। कुल लूट 12 लाख 78000 की हुई और पुलिस ने आरोपियों से 7 लाख 70000 हजार बरामद कर लिए हैं। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि टीम ने दिन रात जांच कर आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया और उनसे बरामद की गई पिस्तौल में एक असली और एक नकली है।

.

.

.

Latest News