PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, प्रसिद्ध अभिनेता ने भी थामा BJP का दामन,

congress-leader-radhika-khera-joined-bjp-heeramandi-star-actor-also-took-membership

.

.

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : कांग्रेस से प्रवक्ताओं का पलायन जारी है। पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही राधिका खेड़ा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। खेड़ा के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वालों में हीरामंडी स्टार एक्टर शेखर समुन का नाम भी शामिल है। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने दोनों लोगों को पार्टी की सदस्यता सौंपी।

.

.

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा बोलीं, ”रामभक्त होने के नाते रामलला के दर्शन करने के लिए कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, अगर मुझे बीजेपी सरकार और मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है…।

.

.

.

इससे पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने पर उन्होंने मीडिया से कहा था, “मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मैं लोकसभा चुनाव का मीडिया प्रभारी थी। मेरा लगातार अपमान किया जा रहा था… ”राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की। उसके साथ एक और शख्स धनंजय ठाकुर था। मीडिया विभाग में काम करने वाली दो अन्य महिलाएं मेरे साथ थीं।

.

.

.