PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

कानूनी मुसीबत में घिरी फिल्म ‘Jolly LLB 3’, दर्ज हुई शिकायत, जाने क्यों?

jolly-llb-3-is-in-legal-trouble-lawyer-files-complaint-against-akshay-kumar-and-arshad-warsi-film

.

.

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी बीते दिनों खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि इस फिल्म में वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने की कोशिश की जा रही है।

.

.

फिल्म जॉली एलएलबी 3 के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि इस फिल्म में न्यायतंत्र का अपमान करने की कोशिश की गई है। यह शिकायत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभान की ओर से दायर कराई गई है। इस पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने सिविल न्यायाधीश अजमेर उत्तर की अदालत में ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग रोकने की अर्जी लगाई है।

.

jolly-llb-3-is-in-legal-trouble-lawyer-files-complaint-against-akshay-kumar-and-arshad-warsi-film

.

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से नोटिस जारी करने का अनुरोध भी किया है। साथ ही फिल्म की शूटिंग पर रोक लगाने की मांग भी की है। बता दें कि फिल्म का पहले शेड्यूल अजमेर में शूट हो रहा है।

.

.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के खिलाफ शिकायत का फैसला ‘जॉली एलएलबी’ के पहले और दूसरे भाग को ध्यान में रखकर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता देश के संविधान की न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करते हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस सहित आसपास के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में चल रही है।

.

.

Latest News