PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक मनाया गया “मर्दस डे”

ivy-world-school-jalandhar-students-celebrated-mens-day-with-great-enthusiasm

.

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में “मर्दस डे का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपनी माताओं को विशेष रूप से तैयार किए कार्ड भेंट कर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात उन्होंनें नृत्य प्रदर्शन एवं नाटक का मंचन कर माताओं के स्नेह व उचित पालन पोषण के लिए उनका आभार प्रकट किया।

.

.

कार्यक्रम में उपस्थित हुई सभी माताओं के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंनें भाग लेकर खूब मस्ती की। कुछ माताओं ने अपने नन्हें चंचल बच्चों के साथ रैंप वॉक में हिस्सा लिया और सब को अपनी तरफ आकर्षित किया एवं इस दिन को यादगार बनाया।

.

ivy-world-school-jalandhar-students-celebrated-mens-day-with-great-enthusiasm

.

वासल एजुकेशनल के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने सभी छात्रों के अथक प्रयत्नों की प्रशंसा की और उन्हें संदेश देते हुए कहा कि एक बच्चे के जीवन का मॉं का सबसे अधिक योगदान होता है

.

.

इसीलिए हमे सदैव मॉं का सत्कार एवं सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर की प्रधानाचार्या जी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया एवं मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दी।

.

.