.
.
PTB Big News “मनोरंजन” actress rakhi sawant beaten by female wrestler admitted in hospital panchkula
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर तस्वीरें)
PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : राखी सावंत स्टेज पर आ गई और महिला रेसलर को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो उसके जैसा डांस करके दिखाए. इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया /
.
पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में आयोजित सीडब्ल्यूई के बैनर तले रेसलिंग की बिग फाइट में अभिनेत्री राखी सावंत को एक विदेश महिला को चैलेंज देना भारी पड़ गया / विदेशी महिला रेसलर ने राखी सावंत को रिंग में उठा-उठाकर पटका, जिससे उन्हें चोट आ गई / राखी सावंत को अस्पताल ले जाया गया है /
.

.
रविवार को देर रात बिग फाइट के दौरान महिला रेसलरों के भी मुकाबले रखे गए थे / विदेशी महिला रेसलर रैवल ने फाइट जीतने के बाद ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि यदि किसी भी भारतीय महिला में दम है तो मुझसे आकर लड़े, लेकिन कोई महिला तैयार नहीं हुई /

.
इसके बाद राखी सावंत स्टेज पर आ गई और महिला रेसलर को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो उसके जैसा डांस करके दिखाए / इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया /

.
राखी सावंत का डांस देख लोग हूटिंग करने लगे / इस दौरान राखी सावंत राइवल को चिढ़ाती हुई नजर आईं, जिससे वह गुस्से में आ गई और उसने राखी सावंत को उठा कर पटक दिया /
.
इसके बाद राखी सावंत दर्द से कराहने लगी. तभी बाउंसर रिंग के अंदर आ गए और उन्होंने तुरंत राखी सावंत को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big News “मनोरंजन” actress rakhi sawant beaten by female wrestler admitted in hospital panchkula






































