PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Himachal प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी खबर,

himachal-weather-amidst-the-scorching-heat-many-districts-received-showers-of-relief-drizzle-in-shimla

.

.

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश व हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले व साथ लगते क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश हुई।

.

.

सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर जिले में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि 24 से 29 मई तक राज्य के सभी क्षेत्रों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। इससे पारा और चढ़ने की संभावना है। मैदानी व कम ऊंवाई वाले क्षेत्रों में 24 से 27 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को ऊना और बिलासपुर में लू चली।

.

.

.

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 20.3, भुंतर 18.7, कल्पा 10.4, धर्मशाला 24.1, ऊना 26.0, नाहन 22.3, केलांग 7.8, पालमपुर 19.0, सोलन 18.0, मनाली 15.2, कांगड़ा 24.6, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 22.8, चंबा 19.5, डलहाैजी 18.7, कुफरी 16.1, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 13.9, भरमाैर 17.2, धाैलाकुआं 24.8, बरठीं 22.8, कसाैली 22.3 , पांवटा साहिब 29.0, देहरागोपीपुर 26.0, ताबो 15.2, मशोबरा 16.9, सैंज 19.2 और बजाैरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

.

.

.