PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र में रचा इतिहास, तोड़ा अपने पुराने लाइफटाइम हाई को,

nse-nifty-at-new-lifetime-high-at-22850-level-bse-market-cap-at-new-lifetime-high-of-419-share-market-ptb-big-news

.

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार ने फिर गुरुवार के कारोबारी सत्र में इतिहास रच दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 दिग्गज कंपनियों वाला इंडेक्स निफ्टी नए ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है और पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने मां कामयाब रहा है। आज के सेशन में जैसे ही निफ्टी ने 22,784 अंकों के पुराने हाई को पार किया, निफ्टी 22,800 के लेवल के पोर करते हुए 22,852 अंकों पर जा पहुंचा।

.

.

फिलहाल निफ्टी 212 अंकों के उछाल के साथ 22,810 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स भी अपने लाइफटाइम हाई से से केवल 100 अंकों के करीब दूर है। सेंसेक्स का पुराना लाइफटाइम हाई 75,050 अंक है और फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 75000 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 800 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप भी लाइफटाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है।

.

.

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 419 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है दो पिछले सेशन के क्लोजिंग लेवल 415.94 लाख करोड़ रुपये से 3 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है। बुधवार को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के पार बंद हुआ था। भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी में बैंकिंग स्टॉक्स का बड़ा योगदान रहा है। निफ्टी बैंक 775 अँक या 1.62 फीसदी के उछाल के साथ 48550 के पार चला गया है।

.

.

इसके अलावा ऑटो, आईटी, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। केवल फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 52,452 अंकों के नए रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है। इंडिया Vix जो बाजार में संभावित उथल पुथल को भांपता है उसमें भी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया Vix 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 21.46 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

.

.

.