PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

PM मोदी के आने से पहले हुआ जालंधर में हुआ हादसा, हाइवे पर लगा लंबा जाम,

jalandhar-prime-minister-narendra-modi-program-sand-tipper-overturned-highway-blocked

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर के पीएपी ग्राऊंड में देश के प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े 5 बजे जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रैली कर लोगों से जहां वोट डालने की अपील करेंगे। वहीं उनके आने से पहले जालंधर-अमृतसर हाईवे यानि परागपुर के पास एक रेता से भरा हुआ टिप्पर रोड पर पलट गया। घटना जहां हुई, वहां से पीएम का कार्यक्रम महज दो किलोमीटर की दूरी पर ही है।

.

.

रेत से भरे टिप्पर के पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसके बाद पीएम सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत हाईवे खाली करवाया गया और दोबारा ट्रैफिक को सुचारु रूप से शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेता से भरा हुआ टिप्पर लेकर ड्राइवर सतनाम सिंह अपने कंडक्टर के साथ फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। घटना में दोनों को SSF और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

.

jalandhar-prime-minister-narendra-modi-program-sand-tipper-overturned-highway-blocked

.

वहीं, रेस्क्यू किए गए ड्राइवर सतनाम सिंह ने बताया कि, हादसा सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ था। वह जब परागपुर स्थित एजीआई फ्लैट्स के पास पहुंचे तो उनके टिप्पर का आगे वाला टायर फट गया। जिसके बाद टिप्पर अनियंत्रित हो गया और ग्रील से टकराता हुआ दूसरी साइड पर जाकर पलट गया। टिप्पर पलटने से सारा रेत हाईवे पर फैल गया। जिस कारण हाईवे पर जाम लगने शुरू हो गया था।

.

.

मगर जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत पुलिस एक्शन में आ गई थी। 30 मिनट के अंतराल में पुलिस ने जेसीबी बुलाई और सारा रेता साइड पर करवाकर हाईवे का ट्रैफिक खुलवाया गया। आपको यह भी बता दें कि अगर समय रहते ट्रैफिक सुचारु न करवाया जाता तो हाईवे पर लंबा जाम लग सकता था। क्योंकि उक्त हाईवे देश के सबसे व्यस्त हाईवे में से एक है। महज दो किलोमीटर की दूरी पर पीएम कार्यक्रम भी हाईवे से सटे ग्राउंड में है। जिससे सुरक्षा का खतरा भी हो सकता था।

.

.

.