PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

सावधान ! Watermelon खाने से पहले, ऐसे चैक करें,

attention-check-like-this-before-eating-watermelon

.

.

PTB Shocking Viral Video जालंधर : गर्मियों आते ही बाजार में आम और तरबूज की बहार आ जाती है। तरबूज में पानी की अच्छी- खासी मात्रा मौजूद होती है, जिसे खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही और भी कई फायदे होते हैं, जिस वजह से इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है। जिस वजह से इसमें मिलावट करके इसे बेचा जाता है।

.

.

तरबूज को पकाने के लिए और उसे लाल दिखाने के लिए इसमें इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से वो ज्यादा रसीला और ताजा भी दिखता है, जिसे खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे असली-नकली तरबूज की कैसे करें पहचान, जिससे आप गर्मियों में बिना सेहत की परवाह किए उठा सके इसका लुत्फ।

.

.

असली-नकली तरबूज की ऐसे करें पहचान :–

1. तरबूज को पकाने के लिए किसी तरह की मिलावट या इंजेक्शन का इस्तेमाल हुआ इसकी पहचानन के लिए उसे दो हिस्सों में काट लें।

2. तरबूज को दो भागों में काटने के बाद रूई या टिश्यू पेपर को लेकर उसकी छोटी-छोटी गेंद बना लें।

3. अब कॉटन बॉल को तरबूज के ऊपर कुछ देर के लिए रगड़ें।

.

.

4. तरबूज का लाल रंग असली है, तो कॉटन बॉल लाल नहीं होगा, इससे पता चलता है कि तरबूज असली है।

5. तरबूज को लाल दिखाने के लिए इंजेक्शन का उपयोग किया गया होगा, तो रूई रगड़ने पर उसका रंग लाल हो जाएगा। कॉटन लाल होने का संकेत है तरबूज में इंजेक्शन या केमिकल का उपयोग किया गया है।

6. अगर तरबूज वजन में हल्का है तो इसे भी ना खरीदें। क्योंकि हल्का तरबूज हमेशा इंजेक्शन से तैयार किया होता है।

केमिकल से पकाए गए तरबूज खाने से उल्टी, पेट दर्द, दस्त, जी मिचलाने और भूख ना लगने की समस्या हो सकती है। इसे खाने से थायराइड की बीमारी हो सकती है।

.