PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

दुःखद ख़बर : टीचर ने फोड़ी छात्रा की आंख, खून बहने लगा तो आंख धुलवाकर भेजा घर, अस्पताल में करवाया गया भर्ती,

panipat-teacher-damaged-five-year-old-girl-student-eye-panipat-samalkha-haryana

.

PTB Sad न्यूज़ हरियाणा / पानीपत : हरियाणा के पानीपत में एक ट्यूशन टीचर ने 5 साल की छात्रा की जिंदगी में अंधेरा कर दिया। टीचर ने मासूम की आंख पर कॉपी मारी, जिससे उसकी आंख खराब हो गई। कॉपी लगने के बाद आंख से खून बहने लगा था। खून से आंख में इन्फेक्शन फैल गया। बाद में उसे दिखना बंद हो गया। एक माह से ज्यादा समय बच्ची के इलाज में लग गया।

.

.

इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में रामदीन ने बताया कि वह गांधी कॉलोनी, समालखा का रहने वाले हैं। उनकी 5 साल की पोती प्रीति कॉलोनी के ही एक स्कूल में पढ़ती है। उसका इसी साल मार्च में ही एडमिशन करवाया है। बताया कि स्कूल में परवीन नामक एक टीचर भी पढ़ाती है।

.

.

स्कूल के बाद प्रीति उससे ट्यूशन भी लेती थी। प्रीति के अलावा उसकी 7 वर्षीय बड़ी बहन भी उसी टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 5 अप्रैल को दोनों बहनें ट्यूशन पढ़ने गई थीं। वहां टीचर प्रवीन ने गुस्से में प्रीति की आंख पर कॉपी मार दी। रामदीन का कहना है कि कॉपी लगने से प्रीति की आंख लहूलुहान हो गई। आंख से खून निकलते देखा तो टीचर ने आंख वहीं धुलवा दी, लेकिन बच्ची दर्द से कराह रही थी। जब वह घर आई तो उसने आपबीती बताई। आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए।

.

.

वहां डॉक्टर ने आंख में इन्फेक्शन बताया और आंख खराब होने की बात कही। यह सुनकर बच्ची को रोहतक PGI ले गए, जहां कुछ दिन इलाज के दौरान आंख ठीक न होने की वजह से बच्ची को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में भी डॉक्टर उसकी आंख नहीं बचा पाए। इस बारे में जांच अधिकारी SI सुरेंद्र का कहना है कि मुकदमा 23 मई की देर रात दर्ज किया गया है। अभी इलेक्शन ड्यूटी पर चल रहे हैं। फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

.

.