PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

बड़ी ख़बर : सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में, CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला,

swati-maliwal-assault-case-tis-hazari-court-sent-to-judicial-custody-for-4-days-arvind-kejriwal-pa-bibhav-kumar

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को 4 दिन यानी 28 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीती 18 मई को दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 मई को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था।

.

.

कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी। दिल्ली पुलिस PA बिभव कुमार को लेकर iPhone का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई भी लेकर गई थी। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में बिभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में लगी है,

.

.

क्योंकि पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल का डेटा मिलने से इस मामले के अहम सुराग हाथ आ सकते हैं। मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है,

.

.

जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उधर, पुलिस ने 13 मई को स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त CM आवास में मौजूद में स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए, उन्हें जांच के लिए फोरेंसिंक लेबोरेट्री (FSL) भेजा गया है।

.

.