PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में माइनिंग टीम पर हुए हमले को लेकर ​​​पूर्व मुख्यमंत्री ने AAP पर लगाए गंभीर इल्जाम,

punjab-former-cm-charanjit-channi-furious-over-attack-on-mining-team-near-shahkot

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में शाहकोट के पास सतलुज नदी के पास अवैध खनन को रोकने गई माइनिंग टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसे लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा ये हमला किया गया।

.

.

अब पुलिस को चाहिए कि वह मामले में बाइनेम केस दर्ज करे। चन्नी ने कहा कि, इस वक्त इलेक्शन कमीशन के अधीन पुलिस और माइनिंग टीम काम कर रही है। पहले आम आदमी पार्टी द्वारा दोनों के हाथ बांधे हुए थे। जब माइनिंग अधिकारी जब शाहकोट में रेड के लिए गए तो आरोपियों ने टीम जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

.

.

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए था। चन्नी ने आरोप लगाया गया है कि ये सारा काम आप नेताओं के कहने पर हो रहा है। जिला खनन अधिकारी फरीदकोट जगसीर सिंह ने कहा था कि चंडीगढ़ से मिले निर्देशों के आधार पर खनन स्थान के आधार पर उनकी टीम ने रात को

.

.

शाहकोट के साथ लगते नदी क्षेत्र में औचक जांच की। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो ट्रॉली में रेत भरी जा रही है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी टीम को देखकर जयकार कर रहे लोग छिप गये और इसी दौरान मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों पर सवार होकर 30-35 अज्ञात लोग आए और टीम के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद टीम ने हवाई फायरिंग कर अपनी जान बचाई।

.

.