PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के कई शहरों में बढ़ाई गई सुरक्षा, भारी सुरक्षा फोर्स को किया गया तैनात, DGP पंजाब गौरव यादव,

terriorist-attack-alert-punjab-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आतंकी हमलों के बाद पंजाब में भी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी.जी.पी.)गौरव यादव ने बताया है कि पंजाब के सीमावर्ती इलाकों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है ताकि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी आतंकी घटना को सिर न उठाने दिया जाए।

.

.

इस बीच पंजाब पुलिस ने भारतीय वायुसेना, सेना तथा अन्य केंद्रीय एजैंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की हैं जिसमं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंतन किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों केसाथ भी बैठकें की हैं जिसमें सीमा पर बी.एस.एफ. तथा पंजाब पुलिस के बीच में आपसी तालमेल को और बढ़ाने का फैसला किया गया है।

.

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए क्यू.आर.टी., एस.ओ.जी. यूनिटों तथा घटक कमांडोज को विभिन्न क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया गया है। इन कमांडोज को आतंकी घटनाओं से निपटने का विशेष प्रशिक्षण मिला हुआ है और उनके पास अत्याधुनिक हथियार भी हैं। जम्मू-कश्मीर की घटनाओं को देखते हुए उस तरफ से पंजाब में प्रविष्ट होने वाले

.

.

वाहनों की अंतर्राज्यीय नाकों पर गहन तलाशी ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने आज बी.एस.फ. के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंटीली बाड़ के पास सर्च अभियान भी चलाया तथा साथ ही डी.जी.पी. निर्देशों के बाद संवेदनशील इलाकों में एस.ओ.जी. कमांडोज को उनके बुल्ट प्रूफ अत्याधुनिक वाहनों के साथ तैनात किया गयाहै। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राज्य पुलिस को प्रदेश में पूरी तरह से अमन शांति बनाकर रखने केलिए हरसंभव सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए कहा है।

.

.