PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य में नशों को जड़ से ख़त्म करने हेतु बहुआयामी रणनीति बनाने पर दिया ज़ोर,

chief-secretary-ias-anurag-verma-bats-for-a-multi-pronged-strategy-to-break-the-backbone-of-drugs-in-the-state

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशों की कुरीति को जड़ से समाप्त करने के निर्देशों पर पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने बुधवार को इस दिशा में सभी प्रमुख विभागों के दरमियान तालमेल और सहयोग के सिद्धांतों पर आधारित बहुआयामी रणनीति तैयार करने के लिए कहा। सिवल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने राज्य में नशों से प्रभावित स्थानों की पहचान करने के साथ-साथ राज्य में प्रतिबंधित दवाएँ बेचने वाले कैमिस्टों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया।

.

.

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नयी भर्ती और पदोन्नति के द्वारा ड्रग कंट्रोलरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नशा तस्करों को कड़ी सजा यकीनी बनाने के लिए कई सुधार करने संबंधी भी विचार कर रही है। मुख्य सचिव ने आगे कहा कि एन. डी. पी. एस एक्ट को पूरी सरगर्मी के साथ लागू किया जाये और नशा तस्करों को मिसाली सज़ाएं दीं जाएँ और उनकी जायदाद ज़ब्त करने को भी यकीनी बनाया जाये। उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा जिससे यह यकीनी बनाया जा सके

.

कि ड्रग मनी के द्वारा हासिल की गई हर जायदाद को ज़ब्त किया जाये। उन्होंने कहा कि एनसीओआरडी की मीटिंगें राज्य और ज़िला स्तर पर निरंतर होनी चाहिएं। श्री अनुराग वर्मा ने राज्य में खेल गतिविधियों में विस्तार करके नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने पर भी ज़ोर दिया। मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि नयी खेल नीति के अंतर्गत 3-4 किलोमीटर के दायरे में पड़ते गाँवों को कवर करने के लिए 1000 नयी खेल नर्सरियाँ स्थापित करने की व्यवस्था की गई है।

.

.

उन्होंने युवक सेवा विभाग को नौजवानों को अच्छी सेहत के लिए प्रेरित करने के लिए ट्रेकिंग, ट्रेल, टूर आदि गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को हिदायत दी की वह पंचायतों को नशामुक्त गाँवों की शपथ लेने के लिए प्रेरित करें। मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभागोंं को कहा कि वह विद्यार्थियों को नशों के बुरे प्रभावों से परिचित कराएं और उनको सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा। उन्होंने आंगणवाड़ी वर्करों और स्टाफ को नशा विरोधी जन सम्पर्क कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए भी कहा जिससे नशों को रोका जा सके।

.

मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव खेल सरवजीत सिंह, विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवास्तवा, डी.जी.पी. गौरव यादव, विशेष डीजीपी (विशेष टास्क फोर्स) कुलदीप सिंह, सचिव स्वास्थ्य अजोए शर्मा, सचिव गृह गुरकीरत कृपाल सिंह, कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन अभिनव त्रिखा, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी, उच्च शिक्षा के डायरैक्टर अमृत सिंह, ए.डी.जी.पी. (इंटेलिजेंस) आर.के. जायसवाल, एस.सी.ई.आर.टी और एलिमेंट्री शिक्षा के डायरैक्टर अमनिंदर कौर बराड़ और ग्रामीण विकास के अतिरिक्त डायरैक्टर संजीव गर्ग शामिल थे।

.