PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में अब फ्री में नहीं मिलेगी किसी को भी सिक्योरिटी, पुलिस ने तैयार की रणनीति, इस दिन से होगा लागू,

punjab-police-security-charges-provides-security-cover-to-900-people-punjab-police-security-parameters

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अब वीआईपी लोगों को फ्री में सिक्योरिटी नहीं मिलेगी, बल्कि उनको इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। इस संबंधी एक ड्रॉफ्ट पुलिस विभाग की तरफ से तैयार किया गया है। जिसके बारे में पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी दी है। इसके तहत तीन लाख से कम आय वालों और गवाहों को मुफ्त में सिक्योरिटी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भुगतान करना होगा। इस समय करीब 900 लोगों को पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी गई है। इस नए ड्रॉफ्ट को जुलाई से लागू किया जा सकता है।

.

.

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस सुरक्षा के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (सीओपी) का ड्राफ्ट तैयार कर पेश किया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि राज्य में 900 से अधिक लोगों को पुलिस सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई। इन लोगों को तीन कैटेगरी में रखा गया है। पहले स्थान पर राजनेता, दूसरे पर सेलिब्रिटी और तीसरे स्थान पर धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग हैं। हर तीन महीने के बाद सिक्योरिटी रिव्यू किया जाएगा।

.

.

उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुलिस ने नियमों के मुताबिक सुरक्षा की एवज में होने वाला खर्च उसी व्यक्ति से वसूलने का प्रावधान बनाया है, जिनकी आमदन 3 लाख से अधिक होगी। ऐसे लोगों से प्रति जवान सवा से डेढ़ लाख रुपए लिए जाएंगे। वहीं, जिसकी आमदन कम है, साथ ही उसे जान का खतरा है। इसके साथ ही उसे धमकियां भी मिल रही हैं, तो ऐसे लोगों से सुरक्षा खर्च नहीं लिया जाएगा। वहीं, धार्मिक व सामाजिक नेताओं पर भी ड्रॉफ्ट लागू होगा।

.

.

सेलिब्रेटी सुरक्षा चाहते है तो उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि सीनियर सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जज, मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को इसमें छूट दी गई है। पंजाब पुलिस की तरफ से अदालत में बताया गया कि 900 लोगों को उनकी तरफ से सिक्योरिटी दी गई है। इसमें से केवल 39 लोग ही भुगतान कर रहे हैं, जबकि शेष कोई भी व्यक्ति भुगतान नहीं कर रहा है। इस चीज पर भी अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई है।

.