PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी ख़बर, आप विधायक पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, विरोध करने पर परिवार पर किया हमला,

aam-aadami-party-mla-corruption-punjab-land-auction-big-news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के एक विधायक गुरिंदर सिंह गुर्री पर भ्रष्टाचार के एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके गांव के ही एक परिवार ने ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गांव की खेती योग्य सरकारी जमीन को बेहद कम कीमत पर नीलाम कर दिया है। जब इसका विरोध किया गया तो उनके परिवार पर हमला भी किया गया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

.

.

वहीं परिवार की तरफ से आज चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता रखी गई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि परिवार का आरोप है कि उन्होंने विधायक के करीबी के खिलाफ पुलिस थाने में पहले ही शिकायत दी थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है और अब उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रीत गिल ने बताया कि गांव में जो खेती योग्य जमीन है,

.

aam-aadami-party-mla-corruption-punjab-land-auction-big-news

.

.

उसका ठेके का रेट लगभग 70 से 75 हजार के करीब है। लेकिन विधायक गुरिंदर सिंह ने अपने जान पहचान वाले को यह जमीन 51000 के ठेके पर दे दी है। जब इसका विरोध किया गया तो, उसने घर पर हमला करवा दिया। कई अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पत्थरों से हमला भी किया। पुलिस को जब इसकी शिकायत दी गई तो पुलिस ने कहा कि विधायक ने कार्रवाई करने से मना किया है। फ़िलहाल अभी तक विधायक की और से कोई भी बयान आमने नहीं आया है, लेकिन अगर वह अपनी बात मीडिया के सामने रखते हैं तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जायेगा।

.

.