PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर ने बनाया जीत का बड़ा रिकॉर्ड, 32,737 वोटों से हासिल की प्रचंड जीत,

himachal-pardesh-by-election-cm-sukhwinder-singh-sukhu-wife-kamlesh-thakur-win-dehra-seat

.

PTB Political न्यूज़ देहरा : हिमाचल प्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के उपचुनावों की सबसे बड़ी हॉट सीट देहरा पर हुए उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बड़ा रिकॉड बनाया है। यहां पर पहली बार कांग्रेस अपना खाता खोलने में बड़ी कामयाब हासिल की है।

.

.

हिमाचल के मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर भी अब विधानसभा में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया साथ ही उन्होंने इस सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कमलेश को 32,737 वोट मिले, जो देहरा सीट पर किसी प्रत्याशी को मिलने वाला अब तक के सबसे ज्यादा वोट है। कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह को देहरा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने से भी रोका है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि साल 2017 में होशियार सिंह ने पहली बार आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने बीजेपी के रविंदर सिंह रवि को 24,206 वोट हासिल कर हराया था। फिर उसके बाद 2022 में होशियार ने 22,997 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था, हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिस कारण उपचुनाव करवाने पड़े और होशियार सिंह को बीजेपी ने अपनी ओर से उम्मीदवार खड़ा कर दिया, हालांकि, होशियार सिंह को लेकर बीजेपी का जो दाव था वो उलट पड़ गया।

.

.

आपको बता दें कि देहरा सीट पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को (32737) वोट मिले, वहीं बीजेपी- होशियार सिंह को (23338) वोट प्राप्त हुए। वहीं आजाद उम्मीदवार सुलेखा चौधरी को (171), आजाद – अरुण अंकेश सयाल को (67), आजाद – एडवोकेट संजय शर्मा ko (43) तो वहीं नोटा को 150 वोट मिले हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस बार 65.42% मतदान हुआ था। यह 2022 के मुकाबले 5.62% कम रहा। इससे पहले, 2022 में यहां पर 71.04% लोगों ने वोट डाला था।

.