PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

बड़ी ख़बर : खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी देश के इस सांसद को दी धमकी, कहा संसद से लेकर लाल किले तक करेंगे हमले,

we-will-attack-from-parliament-red-fort-khalistan-terrorist-pannu-threatened-this-mp

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्यसभा सांसद वी. शिवदासन ने सिख फॉर जस्टिस से धमकी भरा कॉल आने का दावा किया है। उन्होंने इस मामले को लेकर राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखा है।सांसद ने अपन पत्र में लिखा, ‘सिख फॉर जस्टिस से धमकी भरा कॉल आने का मामला आपके संज्ञान में लाया जा रहा है।

.

.

मुझे 21 जुलाई को रात 11.30 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें खुद को सिख फॉर जस्टिस की ओर से होने का दावा किया गया है। यह कॉल उस समय आई जब मैं आईजीआई एयरपोर्ट लाउंज में सांसद एए रहीम के साथ था। सांसद ने आगे कहा, ‘रिकॉर्ड किए गए कॉल में सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी है कि वह भारतीय संसद से लेकर लाल किले तक हमले करेंगे।

.

we-will-attack-from-parliament-red-fort-khalistan-terrorist-pannu-threatened-this-mp

.

सिख फॉर जस्टिस, जनरल काउंसिल के गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से मिली धमकी में यह कहा गया कि भारतीय शासन में सिखों को अस्तित्व का खतरा है। सांसद ने नई दिल्ली जिले के प्रभारी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को इस मामले से अवगत कर दिया है और एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करा दी है।

.

.

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मामले पर ध्यान दें और आगे की आवश्यक कार्रवाई करें। बता दें कि 9 जुलाई को गृह मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस पर लगे प्रतिबंध को 10 जुलाई, 2024 से पांच साल की अवधि के लिए फिर से गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए बढ़ा दिया था।

.