PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Share Market में आज देखने को मिली बड़ी तेजी, इस शेयर में आज देखने को मिली 25% की तेजी,

stock-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-20-august-2024

PTB Business न्यूज़ मुंबई : सेंसेक्स आज यानी 20 अगस्त को 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 80,740 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,680 के स्तर पर है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी इंडसइंड बैंक में है। ये करीब 2.50% चढ़कर 1380 रुपए पर है। वहीं सेंसेक्स का टॉप लूजर भारती एयरटेल है। ये करीब 1% गिरकर 1454 रुपए पर है।

.

.

सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 21.25% ऊपर 194 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 25% ऊपर 200 रुपए पर लिस्ट हुआ। इस IPO का इश्यू प्राइस 160 रुपए था। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.68% की तेजी है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.84% और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.29% की गिरावट है।

.

.

सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 236.77 (0.58%) अंक चढ़कर 40,896 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 245.05 (1.39%) अंक बढ़कर 17,876 पर बंद हुआ था। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 19 अगस्त को Rs. 2,667.46 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने Rs. 1,802.92 करोड़ के शेयर खरीदे। यानी, विदेशी निवेशकों ने बीते दिन बिकवाली की।

.

.

इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज दूसरा दिन है। ये IPO अब तक 3.27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। निवेशक 21 अगस्त तक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 26 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 80,424 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 31 अंक की बढ़त रही। ये 24,572 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

.