PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री ने खेड़ां वतन पंजाब दियां-3 का टीशर्ट-लोगो किया लॉन्च, 29 को संगरूर में होगा खेलों का आगाज,

punjab-kheda-watan-punjab-diya-season-3-t-shirt-and-logo-launch-punjab-cm-bhagwant-mann

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा करवाई जाने खली खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 का आज सीएम भगवंत मान द्वारा टीशर्ट और लोगो लॉन्च किया गया। इस मौके पंजाब के सीएम भगवंत मान मुख्य मेहमान थे। खेलों की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। इस बार आयु वर्ग 9 साल से लेकर युवा हिस्सा ले पाएंगे। कुल 37 तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

.

.

इस दौरान 9 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। CM ने बताया पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावर लिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। इन 3 श्रेणियों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरा ओलिंपिक्स में भाग ले रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी। इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक,

.

.

जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का दूसरा सीज़न वर्ष 2023 में हुआ था। जिसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपए के इनाम वितरित किए गए थे।

.

.