PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, कंगना रनोट का सिर कलम करने की दी इस निहंग सिंह ने धमकी, कंगना रनोट ने की कारवाई की मांग,

amritsar-controversial-movie-emergency-kangana-ranaut-receive-threat-vicky-thomas-maharashtra

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को इमरजेंसी में संत जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिखाने को लेकर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर कंगना के एक फैन ने वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कुछ निहंग बैठे हुए हैं। उनके साथ बैठा विक्की थॉमस सिंह कंगना रनोट को धमकी दे रहा है। इस वीडियो पर कंगना रनोट ने भी रिएक्ट किया।

उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी, हिमाचल और पंजाब की पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मींग की। विक्की थॉमस वीडियो में धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर कंगना रनोट ने संत जी के बारे में कुछ गलत दिखाया होगा तो हम उनके लिए सिर कटवा भी सकते हैं। जो सिर कटवा सकते हैं वह सिर काट भी सकते हैं। वायरल वीडियो में विक्की थॉमस धमकाते हुए कह रहा है,

amritsar-controversial-movie-emergency-kangana-ranaut-receive-threat-vicky-thomas-maharashtra

इतिहास को बदला नहीं जा सकता। अगर आतंकवादी दिखाया गया तो अंजाम के लिए तैयार हो जाना। जिसकी फिल्म कर रही है, उसकी क्या सेवा होगी। सतवंत सिंह व बेअंत सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गोलियां बरसाने वाले) कौन थे, वे रोल भी करने के लिए तैयार हो जाना। ये मैं दिल से बोल रहा हूं, क्योंकि उंगली जो हमारी तरफ करता है, वे उंगली ही झटका (काट) देते हैं हम।

वो संत (जरनैल सिंह भिंडरांवाला) के लिए हम अपना सिर कटवा भी देंगे। अगर सिर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं। थॉमस के साथ बैठे महाराष्ट्र के रहने वाले सिख युवक ने कहा- ”अगर ये फिल्म रिलीज करते हो तो सिखों से चप्पलें खाओगे ही, लाफा (थप्पड़) तो तुम खा ही चुके हो। भारतीय होने पर मुझे गर्व है। मैं महाराष्ट्रियन भी हूं। हिंदू भी, सिख भी, मुस्लिम भी… अगर फिल्म रिलीज हो गई तो चप्पलों से तुम्हारा स्वागत होगा।