.
.
.
.
.
.
.
.
.
Two Day Education Fair Kicks off at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के करियर काउंसलिंग सैल द्वारा दो दिवसीय ऐजुकेशन फेयर का आयोजन कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा निर्देशन अधीन किया गया /
इस मौके पर मुख्या मेहमान के तौर पर रिटायर्ड जस्टिस श्री एन.के.सूद (चेयरमैन लोकल कमेटी व वाइस प्रैजीडेंट डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी) उपस्थित हुए / उनका स्वागत एचएमवी कालीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल और करियर काउंसलिंग सैल की इंचार्ज डॉ. (श्रीमती) सीमा खन्ना ने किया /
इस फेयर का उद्घाटन रिटायर्ड जस्टिस श्री एन.के.सूद ने किया / उन्होंने करियर काउंसलिंग सैल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग कोर्स के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए ऐजुकेशन फेयर अच्छा जरिया है /

इससे न केवल छात्र टे्रडिशनल कोर्स बल्कि नए स्किल्ड कोर्स की जानकारी हासिल कर अपने भविष्य का फैसला कर सकते हैं / ऐजुकेशन फेयर की जानकारी देते हुए को-आरडनेटर श्री मीनाक्षी स्याल ने कहा कि समय की मांग अनुसार विभिन्न कोर्स की शुरूआत कॉलेज द्वारा की गई है /
इन कोर्स की विस्तृत जानकारी इस ऐजुकेशन फेयर में उपलब्ध की गई है / करियर काउंसलिंग सैल की इंचार्ज डॉ. (श्रीमती) सीमा खन्ना ने कहा कि छात्राओं ने न केवल इसमें हिस्सा लिया बल्कि पढ़ाई और करियर को लेकर दिमाग में चल रहे कन्फयूजन भी दूर किया / हर विभाग ने इस फेयर में स्टाल लगाए और छात्राओं की हर समस्या का समाधान किया /
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुनो सबकी और करो वही जो मन करे / कुछ ऐसा काम करो कि आपके माता-पिता को गर्व महसूस हो / उन्होंने कहा कि एचएमवी कॉलेज हमेशा नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यरस्त है और छात्राओं को केवल पढ़ाई नहीं बल्कि आल राउंडर बनाना ही हमारा मक्सद है / इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Two Day Education Fair Kicks off at HMV College Jalandhar




































