PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमृतसर से बैंकाक के बीच यह एयरलाइंस शुरू करने जा रही है डायरेक्ट फ्लाइट

direct-flight-between-amritsar-and-thailand-from-28-october-2024

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : थाई लायन एयर की ओर से सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित की जाएगी। इसके तहत विमान बैंकाक के डान मुएंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को रात 8.10 बजे उड़ान भरा करेगी। अन्य देशों की तरह अब जल्द ही अमृतसर और थाईलैंड के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। अब थाईलैंड की थाई लायन एयर की ओर से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बैंकाक के बीच

.

.

28 अक्तूबर से डायरेक्ट उड़ान शुरू की जा रही है। इसके शुरू होने पर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग हर साल थाईलैंड घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन इससे पहले दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती थी। अब यह उड़ान शुरू हो जाने पर समय और पैसों दोनों की ही बचत होगी। थाई लायन एयर की ओर से सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित की जाएगी।

.

.

इसके तहत विमान बैंकाक के डान मुएंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को रात 8.10 बजे उड़ान भरा करेगी और भारतीय समयानुसार चार घंटे 45 मिनट का सफर तय कर रात 11.25 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा करेगी। इसी तरह यह विमान अमृतसर से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात के 12.25 बजे उड़ान भरा करेगा और थाईलैंड के समय मुताबिक वहां पर सुबह 6.15 बजे बैंकाक पहुंचा करेगा।

.

.