PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

पंजाब सरकार के मिशन निवेश को मिली बड़ी सफलता, इस जिले में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स, युवाओं को मिलेगा रोज़गार,

punjab-mandi-gobindgarh-bmw-spare-part-plant-cm-bhagwant-mann

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के मिशन निवेश को बड़ी सफलता मिली है। अब पंजाब में बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट बनेंगे। कंपनी ने पंजाब में प्लांट लगाने का फैसला लिया है। मंडी गोबिंदगढ़ में कंपनी की तरफ से प्लांट स्थापित किया जाएगा। अगले महीने सीएम भगवंत इसकी शुरूआत करेंगे। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से दी गई। BMW कंपनी के अधिकारी आज पंजाब पहुंचे थे।

.

.

इस दौरान सीएम और अधिकारियों की कंपनी के प्रतिनिधियों से मीटिंग हुई। जिसमें विस्तार से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई है। सीएम ने कंपनी को पूरा सहयोग देने का वायदा किया है। साथ ही तय किया गया कि अगले महीने कंपनी अपने प्लांट का काम शुरू कर देगी। सीएम प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखेंगे। इससे पहले गत वर्ष सीएम ने जर्मनी का दौरा किया था। साथ कंपनी को पंजाब में निवेश का न्योता दिया गया था।

.

.

आज मशहूर कंपनी BMW की गाड़ियों के पार्ट्स बनाने के निवेश को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई और पंजाब में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के पार्ट्स बनाने का एक प्लांट लगाने का फैसला लिया गया … जहां सैंकड़ों करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा… मैं अगले महीने इसकी शुरुआत करूंगा… पंजाब की निवेश समर्थक नीतियों की उन्होंने सराहना की… हम रंगले पंजाब के अपने मिशन की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं…।

.

.

इस कंपनी के स्थापित होने से जहां राज्य सरकार को करीब हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा। वहीं कंपनी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया प्लांट पर 700 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से पांच सौ लोगों को प्लांट के अंदर व 200 लोगों को बाहर परोक्ष रूप में नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। कंपनी की तरफ प्लांट के लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य काम सारे पूरे कर लिए गए हैं। यह नॉर्थ इंडिया में अपनी तरह का पहला प्लांट है। इससे पहले विदेश से सारा सामान पंजाब आता था।

.

.