PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर : पंजाब पुलिस में तैनात SHO ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ किया रेप,

punjab-police-sho-kulwinder-singh-raped-a-female-constable-in-ludhiana

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जिसके फैलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के पुलिस थाने में तैनात एक SHO ने महिला कॉन्स्टेबल से रेप कर दिया। सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला भी उसी थाने में कॉन्स्टेबल है। रेप से पहले SHO ने महिला कॉन्स्टेबल की अश्लील वीडियो भी बनाई थी, जिसके बाद उसको धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो

.

.

वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी SHO थाना मुल्लापुर दाखा का कुलविंदर सिंह है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से ही फ़िलहाल SHO फरार बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वह मुल्लापुर दाखा थाने में तैनात है।

.

punjab-police-sho-kulwinder-singh-raped-a-female-constable-in-ludhiana

.

वहां का SHO कुलविंदर सिंह उसके साथ काफी समय से अश्लील हरकतें करता आ रहा था। उसने बताया की SHO ने पहले उसकी गंदी वीडियो बनाई। फिर उसे डराया और धमकाया कि अगर वह शोर मचाएगी या पुलिस से शिकायत करेगी तो वह वीडियो उसकी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। कॉन्स्टेबल ने बताया कि SHO कुलविंदर सिंह 2 दिन पहले उसे अपने बच्चों और पत्नी से मिलवाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर अपने फार्म हाउस पर ले गया।

.

.

जब वह फार्म हाउस पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। जहां SHO ने वहीं उसका रेप किया है, जिसके बाद उसको धमकी दी। वहीं इस गंभीर मामले के बारे में SSP लुधियाना (देहात) नवनीत सिंह बैंस ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया के कुछ बंधुओं को बताया कि SHO कुलविंदर सिंह मुल्लापुर दाखा थाने में तैनात है। उस पर FIR मोहाली में दर्ज हुई है, जहां उसने महिला कॉन्स्टेबल से रेप किया था।

.