PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

बड़ी ख़बर, पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में तैनात 2 DSP सहित 7 पुलिस वाले किये सस्पेंड,

big-action-bhagwant-mann-government-lawrence-bishnoi-interview-case-7-policemen-2-dsp-suspended

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मान सरकार ने पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू समेत छह अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को 3 अप्रैल, 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ एक साक्षात्कार की व्यवस्था करने का दोषी पाया गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

.

.

ये इंटरव्यू उस समय करवाया गया था जब लॉरेंस बिश्नोई CIA पुलिस स्टेशन, खरड़ की हिरासत में था। सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस सभी को निलंबित कर दिया है। इन निलंबित किये गए अधिकारियों में समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़, सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी (एलआर) ओम प्रकाश, समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी शामिल है।

.

big-action-bhagwant-mann-government-lawrence-bishnoi-interview-case-7-policemen-2-dsp-suspended

.

आपको यह भी बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक राष्ट्रीय चैनल को दिया गया एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं, बल्कि उसकी पुरानी जेल से हैं। इसके बाद उस इंटरव्यू की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10 माह पहले एसआईटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को डीजीपी प्रबोध कुमार ने हाईकोर्ट को सौंप दी थी।

.

.

.