PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब के इस शहर को ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने आ रहे हैं PM मोदी, विशेष कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू,

pm-modi-visit-chandigarh-special-program-will-be-organized-in-pec-preparations-started

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनका यह दौरा खास तौर पर ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने के रूप में माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अगस्त को घोषणा की थी कि जिस दिन चंडीगढ़ के सभी थानों में 100 प्रतिशत तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शहर आकर लोगों को रिटर्न गिफ्ट देंगे।

.

.

पीएम के आगमन को लेकर चंडीगढ़ में भी तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। पीएम मोदी का चंडीगढ़ आने का कार्यक्रम तीन दिसंबर तय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी का यह विशेष कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के एडमिन ब्लॉक के पास फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।

.

.

इसे सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल के पास पेक की सड़कों को चौड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। पेक की अंदरूनी सड़कों को चौड़ा करने का कार्य पिछले कई वर्षों से लटका हुआ था लेकिन पीएम के आगमन की सूचना के बाद से इन्हें बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, अभी सिर्फ उस तरफ की सड़कें ही बनाई जा रही हैं,

.

.

जहां पीएम को आना है। इसके अलावा यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने राजिंद्रा पार्क में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड के पास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और लाइटें लगाने का टेंडर भी जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा देश में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा से संबंधित है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी

.

.

इस मामले को लेकर चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। तीन नए कानूनों के तहत आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने, गवाह सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ के थानों में 100 प्रतिशत इन कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के गृह मंत्री ने आदेश दिए थे। अब प्रधानमंत्री इनकी सफलता और भविष्य में इनके क्रियान्वयन के तरीके पर समीक्षा करेंगे।

.