PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

परिजनों ने बेटे को बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर भेजा पहले दिन स्कूल,

the-family-made-childs-first-day-memorable-sent-the-son-to-school-on-a-mare-with-band-playing

.

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : बहादुरगढ़ में एक अनोखा मामला देखने को मिला है, जिसने समाज में शिक्षा के प्रति प्रेरणादायक संदेश दिया है। दरअसल बहादुरगढ़ के एक परिवार ने अपने बेटे स्कूल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी पूरे गांव ही नहीं प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। परिवार के लोग बैंड बाजे के साथ बच्चे को घोड़ी पर बिठाकर स्कूल छोडऩे गए,

.

.

ऐसा करके परिवार ने न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी इस दिन को यादगार बना दिया है। बहादुरगढ़ के दयानंद नगर के रहने वाले विवेक आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने का काम करते हैं। विवेक का कहना है कि उनका बेटा अनमोल साहिब 3 साल का है, वह अभी तक घर में रहता था। विवेक का कहना है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने फैसला किया था कि अपने बेटे अनमोल के स्कूल के पहले दिन को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा करेंगे जो हमेशा यादगार रहेगा।

.

.

विवेक ने बताया कि उन्होंने अनमोल को दूल्हे की तरह सजाया, इसके बाद बैंड बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर स्कूल छोडऩे गए थे। बैंड बाजा की धुन पर अनमोल के परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों ने उनकी शामिल होकर डांस किया। विवेक ने बताया कि अनमोल पर फूलों की बौछार करते हुए जब वह उसे स्कूल लेकर पहुंचे तो वहां पर दूसरे अभिभावकों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली सभी ने मिलकर अनमोल का जोरदार स्वागत किया। अनमोल को उसके परिवार, पड़ोसियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

.

.

.