PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

जालंधर के दो हाइप्रोफाइल ग्रुपों में हुआ टकराव, बाउंसर लेकर पहुंचे शहर के प्रसिद्ध ट्रैवल एजेंट के बेटे व उसके साथियों पर दर्ज हुई FIR,

fir-filed-against-richi-multani-son-of-satpal-multani-owner-of-jalandhar-lovely-group-lovely-plywood-and-sanitation-nakoder-chowk-and-famous-richi-travel-and-his-associates-punjab

मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस कमिश्नर सहित पहुंचे कई अधिकारी, एजेंट व उसके साथियों को VIP ट्रीटमेंट देने के भी चर्चे,

देर रात तक शहर के कई कारोबारी दोनों का राजीनामा करवाने की करते रहे कोशिश,

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर के प्रसिद्ध नकोदर रोड स्थित लवली प्लाईवुड एंड सेनिटेशन के बाहर जो दहशत का माहौल बीते दिन देखने को मिला। जिसके बाद से पुरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के दो हाईप्रोफाइल ग्रुपों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस कमिश्नर अपने अन्य अधिकारीयों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

.

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन लवली प्लाईवुड एंड सेनिटेशन के फील्ड ऑफिसर राजेश तिवारी अपनी स्कूटी पर अपने दफ्तर आए थे और लवली प्लाईवुड के शोरूम के साथ स्थित गोदाम के बाहर उन्होंने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। उसके साथ ही मनी इंटरप्राइजेज के मालिक सूरत सिंह की दुकान थी, जिसको लेकर एक्टिवा उनकी दुकान के बाहर लगाने को लेकर सूरत सिंह द्वारा जब विरोध किया गया तो बात मारपीट तक पहुंच गई।

.

इसके बाद सूरज सिंह ने अंदर से रोड लेकर आया और राजीव तिवारी के सिर पर हमला कर दिया। वहीं लवली प्लाईवुड एंड सेनिटेशन का एक अन्य मुलाजिम पृथ्वी पृथ्वी चंद झगड़े को छुड़ाने पहुंचा। जहां आरोपी सूरत सिंह के हक में आए एक वकील ने लवली के मुलाजिम को देख लेने की धमकी दे डाली। गोदाम के साथ ही पीड़ित राजीव तिवारी और अन्य लवली ग्रुप के मुलाजिमों का क्वार्टर था जो की झगड़ा देखते हुए इकट्ठे हो गए और सभी मुलाजिमों ने मिलकर मनी इंटरप्राइजेज के मालिक पर हमला कर दिया।

.

हालांकि पुलिस ने कहा कि जिस वक्त सूरत सिंह पर हमला हुआ उसे उस वक्त की कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। दूसरी ओर सूरज सिंह ने भी अपने रिश्तेदारों एवं शहर के नाम में इमीग्रेशन कंपनी रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी को फोन किया जिसके बाद उसका बेटा रिची खुद अपने साथियों सहित प्राइवेट बाउंसर और पिता के एक गनमैन को साथ लेकर मौके पर पहुंच गया। रिची ट्रैवल के मालिक के बेटा रिची जैसे ही अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा उसने अपने साथियों सहित लवली प्लाईवुड के अंदर घुसकर झगड़े के दौरान सूरज सिंह और राजीव तिवारी का झगड़ा छुड़ाने वाले

.

fir-filed-against-richi-multani-son-of-satpal-multani-owner-of-jalandhar-lovely-group-lovely-plywood-and-sanitation-nakoder-chowk-and-famous-richi-travel-and-his-associates-punjab

पृथी चंद को शोरूम के अंदर से उठाकर गाड़ी में बैठाया और फिर उसे थाना नंबर 6 की पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने हमलावर रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी के बेटे रिची और उसके चार साथियों के खिलाफ 452 और किडनैपिंग की धारा धाराएं जोड़कर उसे हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही रिची ट्रैवल के समर्थकों का तांता थाना 6 के बाहर लग गया। वहीं देर रात रिची व उसके साथियों को पुलिस द्वारा VIP ट्रीटमेंट दिया जाने व घर का खाना थाने में लाने व खिलाने के चर्चे भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।

.

वही इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा भी बड़े विवाद को देखते हुए खुद मौके पर पहुंचे। उनको पता चला था कि विवाद में लवली ग्रुप के रिश्तेदार से जुड़ा हुआ है तो वह तुरंत शहर के चारों एडीसीपी तीन एसीपी और थाना पुलिस सहित CIA स्टाफ के मुलाजिमों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की ड्यूटी अधिकारीयों को लगा दी। जिसके बाद पूरे पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया, क्योंकि पावरफुल लॉबी के होने के चलते पुलिस अधिकारी खुद पर कोई गाज गिरने से घबरा रहे थे।

.

वहीं देर रात थाने के बाहर रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी को बचाने के लिए लिए उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। माना जा रहा है कि शहर की दो पावरफुल लॉबी के बीच हुए विवाद को लेकर राजीनामा करवाने के लिए शहर का एक नामी उद्योगपति भी खुद वहां पर पहुंच थे, हालांकि वह अभी लवली ग्रुप और रिची ट्रैवल के मालिक के बीच राजीनामा नहीं करवा पाया। इसके अलावा और भी कई कारोबारी समझौता करवाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

.

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इस मामले में दो FIR दर्ज की गई, जिसमें सुबह हुई मारपीट को लेकर मनी इंटरप्राइजेज के मालिक सूरत सिंह के खिलाफ और दूसरी लवली प्लाईवुड में घुसकर उनके दूसरे मुलाजिम पृथी चंद को किडनेप कर कार में बिठाकर ले जाने के मामले में किडनैपिंग की धारा के तहत पर्चा दर्ज किया गया। जिसकी पुलिस अभी तक जांच कर रही है।

.

वही मिली जानकारी के अनुसार लवली प्लाईवुड एंड सैनिटेशन लवली ग्रुप के अध्यक्ष मित्तल फैमिली के भांजे के नाम पर रजिस्टर्ड है इसलिए जैसे ही लवली ग्रुप के मुलाजिम पर खूनी हमला हुआ तो सीधा राज्यसभा सांसद व लवली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अशोक मित्तल ने सीधा चंडीगढ़ स्थित अधिकारियों को सूचित करके शोरूम के अंदर बनी CCTV फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज करवा दी।

.

फिलहाल इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस असमंजस में है कि किसके पक्ष में करवाई की जाये और किसके नहीं। हालांकि राजीनामा की बात भी चल रही है कि हो सकता है कि इन दोनों का राजीनामा हो जाए, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद अब जानकारी यह भी मिल रही है कि पुलिस जल्द ही दोनों FIRs में दर्ज आरोपियों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।