PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

इनोसेंट हार्ट्स में ‘विबग्योर’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न,

the-fun-fair-the-giggles-and-games-concluded-enthusiastically-with-the-theme-vibgyor-at-innocent-hearts

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कपूरथला रोड में फ़न फेयर ‘द गिग्लस एंड गेम्स’ का आयोजन किया गया, जिसमें ‘विबग्योर’ थीम’ के अंतर्गत सातों रंगों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इन नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विबग्योर के सातों रंगों की महत्ता और प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश दिया। मुख्यातिथि की भूमिका डाॅ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने निभाई।

.

.

मुख्यातिथि का स्वागत विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती शीतू खन्ना व डायरेक्टर श्रीमती पूनम नारंग तथा मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथि ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। सर्वप्रथम नर्सरी से एलकेजी के नन्हे बच्चों द्वारा ‘ट्रैशियन शो’ प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने वेस्ट मटीरियल से अपने द्वारा बनाए गए परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया। तत्पश्चात ‘प्रत्येक रंग कुछ कहता है’ पर आधारित प्रत्येक रंग की महत्ता को दर्शाते हुए विद्यार्थी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए।

.

.

बच्चों ने रेॅड रंग पर नृत्य प्रस्तुत कर ऊर्जा और जोश का प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑरेंज रंग पर नृत्य कर रचनात्मकता और उत्साह को दर्शाया। येलो रंग पर नृत्य कर आशा और खुशी का संदेश दिया जबकि ग्रीन रंग पर नृत्य कर प्रकृति के साथ जुड़ने की महत्ता को दर्शाया। ब्लू रंग पर नृत्य कर शांति और विश्वास का संदेश दिया। तत्पश्चात बच्चों ने इंडिगो रंग पर नृत्य कर आध्यात्मिकता और बुद्धिमत्ता को दर्शाया जबकि वायलेट रंग पर नृत्य कर कल्पना और सृजनात्मकता का संदेश दिया।

.

बच्चों ने सभी सात रंगों पर नृत्य प्रस्तुत कर एकता, सामंजस्य और सृजनात्मकता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त किड्स ज़ोन,फूड कॉर्नर तथा गेम ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम ज़ोन में बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने हर प्रकार की गेम का आनंद उठाया।

.

विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों और बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। बच्चों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसकी अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, सोलो डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कलरिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

.

मुख्यातिथि डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने सर्वप्रथम बच्चों को बालदिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि विबग्योर हमारे जीवन में रंगों के महत्व को भी दर्शाता है। ये सातों रंग हमें जीवन में संतुलन, उत्साह और सृजनात्मक को बढ़ावा देने में मदद करते हैं‌। इससे हम प्रकृति के साथ जुड़ सकते हैं और उसकी सुंदरता, विविधता और ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन फ्लैग डांस के साथ हुआ जिसमें बच्चों ने विबग्योर के सात रंगों के झंडों के साथ नृत्य कर एकता और सामंजस्य का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप पूरा कार्यक्रम – मंच संचालन, विभिन्न प्रतियोगिताएँ गेम्स ज़ोन आदि सारा कार्यभार विद्यार्थियों के द्वारा ही संभाला गया।

.