PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के सरकारी Godown में हुई सेंधमारी, 3 अधिकारीयों पर गिरी गाज,

punjab-3-officers-suspended-the-case-wheat-theft-from-markfed-godown-abohar

.

.

PTB Big न्यूज़ अबोहर : मार्कफैड गोदाम से गेहूं चोरी करने के मामले में विभाग ने 3 अफसरों को निलंबित कर दिया है। वहीं, गोदाम में चोरी करने के आरोपी शेर सिंह को गेहूं व ट्राली सहित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका 2 दिन का रिमांड मिला है। अब मार्कफैड के एमडी के निर्देर्शो पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एमडी के निर्देशों पर स्थानीय मैनेजर अवी कुमार मनचंदा,

.

.

एएफओ रोबिन व स्टैफी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनकी तैनाती मार्कफैड के मुख्यालय चंडीगढ़ पर होगी। वहीं, चंडीगढ़ कार्यालय ने चोरी की गई गेहूं की फिजीकल वैरिफिकेशन करने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी को बठिंडा के डीएम गुरमनदीप सिंह लीड कर रहे हैं। डीएम गुरमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिजीकल वैरिफिकेशन 3 दिन में पूरी करने के निर्देश मिले हैं।

.

.

सारी वैरिफिकेशन करने के बाद रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित मार्कफैड मुख्यालय को सौंप जाएगी। वैरिफिकेशन करने के लिए मानसा के डीएम के अलावा अलग-अलग जिलों के टैक्निकल अफसर को भी तैनात किया गया है। यह टीम अबोहर पहुंचकर फिजीकल वैरिफिकेशन कर रही है। वहीं फाजिल्का के डीएम मनीष गर्ग ने बताया कि आला अफसर के निर्देश पर टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। वेरिफिकेशन का काम खत्म होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितनी गेहूं चोरी में गई है।

.

.

.