PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

जालंधर के लोगों को निरोग व स्वस्थ जीवन देने के उदेश्य से हिमाचल जनहित सभा का बड़ा कदम,

himachal-janhit-sabha-takes-a-big-step-to-provide-a-healthy-life-to-the-people-of-jalandhar

.

PTB न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर की सबसे पुराणी हिमाचल जनहित सभा की ओर से बीते कई वर्षों से हिमाचल कॉलोनी में स्थित हिमाचल भवन में जनता की भलाई के लिए कई तरह के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिसका मुख्य उदेश्य लोगों को समाज के साथ जोड़े रखना व लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाना है। इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए, हिमाचल जनहित सभा (रजि.) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जोकि 21 जून को तो

.

.

हर वर्ष मनाया ही जाता है की तर्ज पर जालंधर शहर वासियों के बेहतर स्वास्थ्य व निरोग शरीर हो को ध्यान में रखते हुए योग साधना शिविर का आयोजन किया बीते कुछ दिनों से शुरू करवाया है। यह योग साधना शिविर रविवार यानि 25 दिसंबर 2024 से शुरू होकर निरंतर जारी रहेगा। इस शिविर में सुबह का समय (7 बजे से 8 बजे) पुरुषों के लिए रखा गया है और शाम का समय (6 बजे से 7 बजे) महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है,

.

.

जिसमें सरकार की ओर से अनुभवी ट्रेनर द्वारा अभ्यास भी करवाया जा रहा है।  इसकी जानकारी देते हुए हिमाचल जनहित सभा के सचिव ओ पी जामवाल ने PTB News की टीम को बताया कि इस योग साधना शिविर में लगभग 40 से 45 लोग रोजाना भाग लेकर अपने स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कॉलोनी स्थित हिमाचल भवन पार्क में योग प्रेमियों को रोजाना योग अभ्यास कर निरोग रखने की एक छोटी सी कोशिश हिमाचल जनहित सभा की

.

.

ओर से निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस योग साधना शिविर में हिमाचल जनहित सभा के चेयरमैन पी डी शर्मा से लेकर हंस राज शर्मा, राम प्रकाश, अविनाश शर्मा, नरिंदर कुमार, सत पल शर्मा, अशोक ठाकुर, पवन कुमार जमला, सोमदत्त शर्मा, कबीर चंद, बलबीर चंद जैसे सूझवान सदस्यों का भरपूर योगदान है, जिन्होंने निरंतर जनहित कार्यक्रमों को करवाने व हिमाचल जनहित सभा परिवार को बढ़ाने में अपना एहम योगदान दिया है।

.

.