PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, अब 2 साल के बच्चे पर चढ़ी कार, दोनों टायर चढ़े ऊपर, महिला चला रही थी गाड़ी,

punjab-mohali-toddler-ran-over-by-car-big-news

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली में 2 साल का बच्चा भागते समय कार के नीचे आ गया। कार महिला चला रही थी। कार के आगे-पीछे वाले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। तभी पास से जा रहीं महिलाएं दौड़ती हुई आईं और बच्चे को संभाला। बच्चा बिल्कुल ठीक था। कार निकलने के बाद वह खुद ही खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चे को चोट नहीं आई है।

.

.

घटना 21 जनवरी को नयागांव इलाके की है। घटना का अब 15 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है। परिवार ने बताया कि 2 साल का अयान मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग भी गली में ही बैठे हुए थे। गली से एक महिला कार में जा रही थी। अचानक अयान दौड़ता हुआ कार के सामने आ गया। कार का अगला और पिछला टायर अयान के ऊपर से गुजर गया।

.

उस दौरान कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी। छोटी हाइट होने की वजह से कार चला रही महिला बच्चे को सामने से आते हुए देख नहीं पाई। पास से 2 महिलाएं भी गुजर रहीं थी। वह तुरंत अयान के पास पहुंचीं। अयान के परिवार के सदस्य भी मौके पर आ गए। उन्होंने अयान को उठाया तो वह ठीक था। इसके बाद महिला कार ड्राइवर आगे जाकर रुक गई। वह तुरंत मौके पर आई और अयान और

.

.

उसके परिवार के सदस्यों को अपनी कार से चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि अयान बिल्कुल ठीक है। उसे चोट नहीं आई है। परिवार और पड़ोसियों ने बताया कि महिला ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी नहीं चढ़ाई। वह खुद ही दौड़ा हुआ अचानक कार के सामने आ गया। महिला ड्राइवर को घटना का पता ही नहीं चला।

.